अंबेडकर स्मारक निर्माण समिति की हुई बैठक

स्मारक समिति के अध्यक्ष बने जितेंद्र कुमार भारती व उपाध्यक्ष शत्रुध्न साव

नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बारा में सामुदायिक भवन परिसर में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विजय राम के अध्यक्षता में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक निर्माण समिति का गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सर्व सहमति से बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक निर्माण समिति के अध्यक्ष राजद प्रखंड अध्यक्ष सह विशुनपुर पंचायत के मुखिया मुखिया जितेंद्र कुमार भारती उर्फ जीतू,उपाध्यक्ष शत्रुध्न साव- अशोक कुमार,सचिव शिक्षक अशोक राम,उप सचिव रविन्द्र कुमार उर्फ सोन ,कोषाध्यक्ष पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण राम ,उप कोषाध्यक्ष शिक्षक अंबिका कुमार को बनाया गया है।

कमिटी से संयोजक राजेंद्र कुमार रमन व उप संयोजक संतोष ठाकुर, मुख्य संरक्षक के रूप में थाना प्रभारी शशि कुमार रंजन, सुनील कुमार सिपाही,सुनील कुमार शिक्षक,केदार राम,सेवा निवृत शिक्षक गोपाल राम, पवन कुमार रवि,सुनेश्वर राम,शिव नारायण कुमार रौशन, विश्वनाथ राम शिक्षक, विष्णुपत राम को बनाया गया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती ने पत्रकार से मुखातिब होकर बताया कि ग्राम बारा मोड़ बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के आदम कद की प्रतिमा आगामी अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में लगाने के निर्णय लिया गया है। इस विषय बिंदुओं पर विशेष तैयारी को लेकर विस्तृत चर्चा किया की गई।

उन्होंने ने कई बिंदुओं पर पहल करने की बात कहा कहा है। इस मौके पर अरविंद कुमार, शिकु कुमार,बिरेंद्र कुमार, केदार राम, मंतोष ,संतोष ,नीतीश , आशीष,गिरजा राम सहित काफी में संख्या में लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!