अज्ञात वाहन के धक्के से 6 वर्षीय बच्चा घायल, हालत गंभीर
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के कंकारी गांव निवासी हमीद अंसारी के 6 वर्षीय पुत्र फैजान आजाद अज्ञात वाहन के धक्के से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 1:00 बजे फैजान अपने घर के बाहर बच्चो के साथ खेल रहा था।

इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहा इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से फैजान आजाद की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।




