अबुआ एवं पीएम आवास योजना में चरम सीमा पर भ्रष्टाचार, शासन-प्रशासन मौन : संदीप सरकार

नौडीहा बाजार (पलामू) : छतरपुर-पाटन विधान सभा क्षेत्र के नौडीहा बाजार प्रखंड के करकटा, तेनुडीह,हुलसी, हरैया,शाहपुर,देवनार सहित विभिन्न गांव का युवा एकता मंच पलामू के जिला अध्यक्ष सह छतरपुर पाटन विधान सभा के विधायक प्रत्याशी संदीप सरकार ने दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि नौडीहा बाजार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं आवास ब्लॉक कॉर्डिनेटर के लापरवाही से पीएम एवं अबुआ आवास में बड़ी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है और लाभुक से मोटी रकम की उगाही किया गया है। बताते चलें कि आवास के दिलाने के नाम पर स्वयं सेवक पति जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा उषा देवी पति विनोद भुईयां से बारह हजार रुपए लिया गया है। इसके बाद प्रथम किस्त मिलने के बाद 5000 रुपया आवास ब्लॉक कॉर्डिनेटर के नाम पर लिया गया है। यह मामला शाहपुर पंचायत का है। इससे प्रतीत होता है कि आवास ब्लॉक कॉर्डिनेटर ने अलग से एजेंट रख कर पैसा की उगाही करवाई है। वहीं 5000 रुपया से 30000 रुपया तक रिश्वत लेकर अयोग्य लाभुक को योग्य बनाकर आवास योजना का लाभ दिया गया है तथा योग्य लाभुक को आवास योजना से वंचित रखा गया है। जिसके कारण आज भी सैकड़ों दलित ,आदिवासी,आदिम जनजाति एवं पिछड़ी एवं अल्पसंख्यक परिवार के लोग अपने घरों पर घास, भूसा और पता डाल कर रहने के लिए विवश हैं।

जांच के बाद बड़ी खुलासा हो सकता है

आवास योजना में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इसे छुपाने के लिए आम जनता सुरेश राम के द्वारा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत विगत चार माह पूर्व में सूची मांगी गई थी। लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। करकटा पंचायत के मुखिया के द्वारा भी 5000 रुपया लेने की बात ग्रामीणों के द्वारा बताई गई है।

जांच की मांग

संदीप सरकार ने उपायुक्त पलामू एवं वित मंत्री से आवास योजना का उच्च स्तरीय जांच कर संलिप्त अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों के खिलाफ करवाई करने की मांग किया है। किसी प्रकार की करवाई नहीं होने के स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन के लिए बाध्य होगें। मौके पर ललन यादव, सुरेश राम,पप्पू यादव,शिवशंकर यादव,बबन उरांव,विकाश यादव, अजय कुमार,प्रेमचंद्र कुमार ,अरुण कुमार,विनोद कुमार ,लालबाबू यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!