
अमेरिका जाने का सपना हुआ चकनाचूर, ट्रंप सरकार ने 5 देशों पर लगाया ट्रैवल बैन
Digital Desk – United Palamu
Newyark : अमेरिका जाने का सपना देखने वालों के लिए एक बार फिर झटका लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने ट्रैवल और इमिग्रेशन नियमों को और सख्त करते हुए ट्रैवल बैन का दायरा बढ़ा दिया है। नए फैसले के तहत पांच और देशों को पूरी तरह ट्रैवल बैन की सूची में शामिल किया गया है, जबकि कई अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। यह कदम अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के नाम पर उठाया गया है।ट्रंप प्रशासन का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब हाल ही में थैंक्सगिविंग वीकेंड के दौरान दो नेशनल गार्ड जवानों पर गोलीबारी के मामले में एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अमेरिकी सरकार ने एक बार फिर एंट्री स्टैंडर्ड्स को कड़ा करने की जरूरत पर जोर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला देश की सुरक्षा और इमिग्रेशन नीति को मजबूत करने के लिए उठाया गया कदम है।इससे पहले जून में राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐलान किया था कि 12 देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि सात अन्य देशों पर सख्त शर्तों के साथ यात्रा की अनुमति दी जाएगी। उस समय ट्रैवल बैन की लिस्ट में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल थे। वहीं, बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थे।





