
अरवल जिला के चिकित्सा पदाधिकारी के घर बिहार पुलिस ने चिपकाया इस्तिहार

नौडीहा बाजार (पलामू) : बिहार राज्य के अरवल जिले के करपी प्रखंड में पदस्थापित डॉ शशिकांत कुमार को अस्पताल के इंचार्ज बनाया गया था। उनकी कार्यकाल में राशि गबन का आरोप प्रकाश में आया था। वरीय अधिकारी के द्वारा संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज स्थानीय थाना कराई गई थी। आरोपी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शशिकांत कुमार पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड बारा निवासी रामजी बैठा के पुत्र है। बुधवार को उनको घर पहुंच कर अंतिम इस्तिहार करपी थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह ने चिपकाया। उन्होंने कहा कि यथा शीघ्र कोर्ट में हाजरी होने के लिए बोला गया। अगर कोर्ट में हाजरी नहीं होते है तो घर का कुर्की जब्ती किया जाएगा। नौडीहा बाजार थाना के सहायक अवर पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार बाउरी सहित अन्य पुलिस जवान मौके पर मौजूद थे।




