अरुणा शंकर ने किया तूफानी दौरा, शांति, सुरक्षा और विकास का किया वादा
Palamu : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर ने बुधवार को जनसंपर्क अभियान के तहत सिंचाई विभाग, पांकी रोड, कोइरी टोला, चन्द्रवंशी टोला, पोखराहा आदि क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर ‘जनता जनार्दन’ से मुलाकात की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान अरुणा शंकर ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि मेदिनीनगर की जनता शांति, सुदृढ़ सुरक्षा और सर्वांगीण विकास चाहती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “पिछले वर्षों में हमने जो सेवा की है, उसे आगे बढ़ाने और शहर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए आपका सहयोग अनिवार्य है।”
समर्थकों के भारी उत्साह के बीच उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि आने वाली मतदान तिथि को बैलट पेपर के क्रम संख्या 01 पर अंकित ‘एयर कंडीशनर’ (AC) छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता का एक-एक वोट शहर की प्रगति की नया अध्याय लिखेगा।




