अरुण शंकर को मिला भाजपा का साथ, मंगल सिंह और परशुराम ओझा मामले में क्या होगी भाजपा की रणनीति ?

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मी चरम पर है। मेयर पद के प्रत्याशियों का चुनावी खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। पूरे तामझाम के साथ नामांकन किया गया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन भी जमकर हुआ। इस शक्ति प्रदर्शन में कोई भी प्रत्याशी पीछे नहीं रहा। मेदिनीनगर नगर निगम के चुनाव में वैसे प्रत्याशी खासे चर्चा में हैं, जो महत्वपूर्ण राजनीतिक दल से संबंध रखते हैं। ऐसे तो यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। लेकिन सभी महत्वपूर्ण राजनीतिक दल अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं।

पलामू जिले में भी विभिन्न नगर निकायों के लिए भाजपा ने अपने समर्पित प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा कर दी। मेदिनीनगर नगर निगम से भाजपा ने अपना समर्थन प्रथम महापौर अरुणा शंकर को दिया है। अरुण शंकर के नाम की घोषणा होने के साथ ही भाजपा तन और मन से इनके लिए लग चुका है। यहां से मेयर पद के लिए भाजपा के दो चर्चित चेहरा द्वारा भी अपने पत्नी को चुनाव लड़ाने के लिए नामांकन करा दिया गया है। ये हैं मंगल सिंह और परशुराम ओझा। यह दोनों भाजपा के दिग्गज नेता हैं और निगम क्षेत्र में इन लोगों का भी अपना जनाधार और पहचान है। मंगल सिंह की पत्नी रिंकू सिंह और परशुराम ओझा की पत्नी जानकी देवी के लिए भाजपा के दोनों नेता सड़कों पर पसीना बहाते देखे जा रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि मेदिनीनगर नगर निगम से मेयर पद के लिए भाजपा का अगला रणनीति क्या होगा ? भाजपा नेता मंगल सिंह और परशुराम ओझा को पार्टी अपने पाले में लाने के लिए क्या कदम उठाती है ?

बता दें कि नगर निगम के पिछले कार्यकाल में मंगल सिंह उप महापौर थे। अपने कार्यकाल में इन्होंने जो खोया-पाया है, उसी के सहारे वे अपनी चुनावी नैया पार करना चाहते हैं। साथ ही भाजपा के पुराने कार्यकर्ता होने के नाते मंगल सिंह को पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। यही सब कारण है कि उन्होंने अपनी पत्नी रिंकू सिंह को चुनावी समर में उतारा है।

जहां तक भाजपा नेता परशुराम ओझा की बात है, तो उनकी पहचान मेदिनीनगर निगम क्षेत्र में पानी बाबा के रूप में है। शहर में निर्वाध रूप से पेयजल आपूर्ति के लिए उनके द्वारा कई काम किए गए हैं। पेयजल की सप्लाई के लिए वे दिन भर इसी काम में लगे रहते हैं। इसी काम के चलते हैं भरोसा है कि निगम क्षेत्र की जनता उन्हें जरूर अपना सहयोग और समर्थन देगी। साथ ही वे भी भाजपा के पुराने कैडर हैं। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता आज भी श्री ओझा के साथ है। परशुराम ओझा ने अपनी पत्नी जानकी देवी को चुनाव मैदान में उतारा हैं।

सोशल मीडिया पर भाजपा ने दी अपने समर्थित प्रत्याशियों को बधाई

पलामू जिले के निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, नगर निकाय चुनाव में मेदिनीनगर नगर निगम से श्रीमती अरुणा शंकर जी, हुसैनाबाद नगर पंचायत से श्री रामेश्वर राम जी, हरिहरगंज नगर पंचायत से श्रीमती रेणु देवी जी, बिश्रामपुर नगर पंचायत से श्रीमती चंपा शुक्ला जी एवं छतरपुर नगर पंचायत से श्री कैलाश सिंह जी को भारतीय जनता पार्टी का समर्थित उम्मीदवार बनाए जाने पर बहुत-बहुत बधाई एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी घोषित होने पर अरुणा शंकर ने किया आभार व्यक्त

भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद अरुणा शंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद हेतु भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थित उम्मीदवार घोषित करने के लिए मैं प्रदेश नेतृत्व, माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी, संगठन महामंत्री जी, जिलाध्यक्ष जी और पलामू भाजपा परिवार के समस्त ऊर्जावान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मुझ पर भरोसा जताने के लिए आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद। मेरा लक्ष्य मेदिनीनगर को एक स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाना है। आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से हम मिलकर मेदिनीनगर के विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!