अस्पताल पुलिस चौकी की पुलिस और नौगढ़ा सत्या साईं नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने दिया मानवता का परिचय

Palamu : मेदिनिराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल कैंपस में 3 दिन से एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे देखने वाला कोई नहीं था।बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई तेरेसा सोए मुर्म, पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार और होमगार्ड के जवान चंद्रमणि दुबे का नजर उस अज्ञात व्यक्ति पर पड़ा।

इन्होंने मानवता का परिचय देते हुए अस्पताल ड्यूटी में तैनात नौगढ़ा पलामू सत्या साइ नर्सिंग कॉलेज के स्टूडेंट इरशाद आलम, चंदन प्रजापति और ऋषि कुमार को बुलाकर अस्पताल कैंपस में ही अज्ञात व्यक्ति का इलाज करवाया।उसके बाद पुलिस जवान और अस्पताल ड्यूटी में तैनात सत्या साइ नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल के अर्थों विभाग में ले जाकर पैर का प्लास्टर करवाया।

उसे अस्पताल में ही इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है।जहां की उसका सफल इलाज हो सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!