अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का भव्य शुभारंभ आज,लातेहार विधायक प्रकाश राम करेंगे उद्घाटन

लातेहार:झारखंड वालीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा अस्मिता (ASMITA) महिला वॉलीबॉल लीग का आयोजन किया जा रहा है। लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रकाश राम, विधायक द्वारा 29 मार्च 2025 को दोपहर 3 बजे जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल मैदान, लातेहार में किया जाएगा।यह लीग महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी तथा राज्य में महिला वॉलीबॉल को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक सशक्त पहल है। सचिव श्री मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में लातेहार की 12 टीमें भाग लेकर खेल कौशल, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी।दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों की श्रृंखला देखने को मिलेगी। लीग का समापन 30 मार्च 2025 की संध्या को पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।आयोजन समिति द्वारा सभी खेल प्रेमियों, गणमान्य अतिथियों, खेल संघों के पदाधिकारियों एवं आम जनता से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस आयोजन को सफल बनाएं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!