इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में भीषण सड़क हादसा, 15 लोगों की मौत

Indonesia : इंडोनेशिया में एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसा स्थानीय समयनुसार सोमवार आधी रात को हुआ, जब 34 यात्रियों को लेकर जा रही बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकरा गई। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि हादसा इंडोनेशिया के बुदिओनो इलाके में हुई। बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक कंक्रीट के बैरियर से टकराकर पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!