इजरायल-अमेरिका के हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत

Tehran : इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हुए भीषण हमलों और तेहरान के पलटवार के बीच एक बड़ी खबर आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपूर इजरायली हमलों में मारे गए हैं। बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त रूप से बड़ा सैन्य हमला शुरू किया। दोनों देशों का कहना है कि यह हमला ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल विकास को रोकने के उद्देश्य से किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान में ‘मेजर कॉम्बैट ऑपरेशंस’ शुरू कर दिए हैं।

ट्रंप ने कहा कि ईरान लगातार अपना परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा है और ऐसी मिसाइलें बना रहा है जो अमेरिका तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने ईरानी लोगों से अपील की कि वे इस मौके का फायदा उठाकर देश की सत्ता पर कब्जा कर लें और अपने भविष्य को अपने हाथ में लें। ट्रंप ने ईरान की सेना और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स से हथियार डालने की मांग की, वरना उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर की मौत को ईरान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि हमले की शुरुआत इजरायल ने की, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के कार्यालय के पास पहला हमला हुआ। ईरानी मीडिया के मुताबिक, पूरे देश में अलग-अलग इलाकों में हमले हुए हैं। तेहरान की सड़कों पर धुआं उठता देखा गया। दोनों देश ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहे हैं, और ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। ईरान ने इजरायल पर हमला किया और खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं। इराक के इरबिल में अमेरिकी आर्मी बेस के पास धुआं देखा गया और ब्लास्ट की आवाज सुनी गई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!