
इनामी उग्रवादी आदेश गंझू समेत तीन अपराधी गिरफ्तार,देसी पिस्टल व जिंदा गोलियां बरामद
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार : पुलिस अधीक्षक, लातेहार को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जिले में उग्रवाद के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की गई है। बुधवार को पुलिस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुख्यात उग्रवादी अपराधी आदेश गंझू अपने चार–पांच सहयोगियों के साथ बालूमाथ–बारियातु क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।
सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने घेराबंदी करते हुए बारियातु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनवार स्थित पकरूआ जंगल से तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में आदेश गंझू, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता–जगतु गंझू, सा०–होन्हे, थाना–टंडवा, जिला–चतरा,उज्जवल कुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष, पिता–हुलास राना, ग्राम–मिसरोल, थाना–टंडवा, जिला–चतरा,सुभाष कुमार, उम्र लगभग 21 वर्ष, पिता–नागेश्वर साव, ग्राम–मिसरोल, थाना–टंडवा, जिला–चतरा।गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 7.65 एमएम की 10 जिंदा गोलियां, 8 एमएम की 25 जिंदा गोलियां, टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से संबंधित पर्चे एवं डायरी, दो मोबाइल फोन तथा दो स्पोर्ट्स बाइक (पल्सर NS और पल्सर RS) सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री विधिवत रूप से जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आदेश गंझू का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध लातेहार, चतरा एवं हजारीबाग जिलों में उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत कुल 21 मामले दर्ज हैं। वहीं, अभियुक्त सुभाष कुमार के विरुद्ध भी एक आपराधिक मामला दर्ज है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उग्रवाद के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी
बिनोद रवानी, अनु०पु०पदा० बालुमाथ।अशोक कुमार सिंह, अंचल पु०नि० बालुमाथ।रंजन कुमार पासवान, थाना प्रभारी बारियातु थाना।अमरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी बालुमाथ थाना,अनुप कुमार, पु०अ०नि० बारियातु थाना।होसेन डांग,बालुमाथ थाना,देवेन्द्र कुमार, बालुमाथ थाना,अनुभव सिन्हा,बालुमाथ थाना,धीरज कुमार सिंह,बालुमाथ थाना,गौतम कुमार, बालुमाथ थाना, बारियातु एवं बालूमाथ थाना सशस्त्र बल,सैट-6 सशस्त्र बल,आई0आर0बी0-4 एवं आई०आर०बी०-8 सशस्त्र बल शामिल थे।





