ईंटे छाप प्रत्याशी सेलेस्टिन कुजूर का जनसंपर्क तेज,नुक्कड़ नाटक सेमत मतदाताओं को किया जागरूक

लातेहार : नगर निकाय चुनाव की तिथि नजदीक आते ही शहर का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है।सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं और मतदाताओं के बीच लगातार पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को ईंटे छाप से नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सेलेस्टिन कुजूर ने अपने समर्थकों के साथ डुरूआ एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 और 5 तथा 6 सहित कई इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करते हुए विकास के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

ऊर्जावान, शिक्षित और कर्मठ नेतृत्व की जरूरत, जनता से सोचसमझ कर मतदान की अपील


जनसंपर्क अभियान में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए और सेलेस्टिन कुजूर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अमित पांडेय ने जीत का दावा करते हुए कहा कि सेलेस्टिन कुजूर ने हमेशा जनता को अपना परिवार माना है और हर सुख-दुख में साथ खड़े रहे हैं, इसलिए इस बार जनता उन्हें सेवा का अवसर जरूर देगी।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सोच-समझकर अपने प्रतिनिधि का चयन करें, ताकि बाद में पछतावा न हो। उन्होंने सेलेस्टिन कुजूर को ऊर्जावान, शिक्षित, कर्मठ, ईमानदार और नगर अध्यक्ष पद के लिए योग्य प्रत्याशी बताते हुए कहा कि लातेहार को कठपुतली नहीं बल्कि मजबूत नेतृत्व की जरूरत है।श्री पांडेय ने कहा कि नुक्कड़ नाटक सिर्फ वोट मांगने का माध्यम नहीं,बल्कि मतदाताओं को जागरूक करने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि लातेहार की जनता को वादों की नहीं, विकास की जरूरत है और करने वाला नेतृत्व चाहिए।अमित पांडेय ने विश्वास दिलाया कि यदि जनता सेलेस्टिन कुजूर को विजयी बनाती है तो लातेहार को उत्कृष्ट, सशक्त और समृद्ध शहर बनाने की दिशा में ठोस काम किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!