
उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
Latehar: लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में डीएमएफटी के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने निर्देशित किया कि प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त कार्य कराना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे पीसीसी, पुल, पुलिया निर्माण कार्य की समीक्षा कर निर्माण कार्य को अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके आलावे उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी संचालित योजनाओं को तय समयवधि के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित कार्यपालक अभियंता अपने-अपने संचालित योजनाओं की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट नियमित फोटो अद्यतन करना सुनिश्चित करें।बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद,सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता, सबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





