एक पिता की बुझा चिराग, 2 बेटी की मिली कुआं से शव, एक बच्ची घायल

नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के चराई 2 के मननदोहर गांव में शनिवार को दोपहर करीब दो बजे दिन में एक बच्ची की चिल्लाने की आवाज खंडहर कुआं के आसपास की ओर से आ रहा था। तभी आस पास के लोगों ने कुआं की ओर देखा तो दो बच्ची की मौत हो चुकी थी। और एक बच्ची कुआं के पानी में तैर रही थी। उसी क्रम में बच्ची को पानी से निकाल कर आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर ले जाया गया। तत्काल स्थानीय थाना नौडीहा बाजार पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आनन फानन में पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनी राय मेडिकल कॉलेज मेदिनीनगर भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल में नौडीहा बाजार पुलिस जुटी हुई है। कुआं से जिन शवों को निकाला गया, उनमें प्रीति कुमारी उम्र 8 वर्ष व सोनम कुमारी उम्र 6 वर्ष पिता उदेश यादव के पुत्री हैं। घायल बच्ची चानो कुमारी छतरपुर थाना के अंतर्गत ग्राम हनहे निवासी अवधेश यादव का बताया जा रहा है।

घायल बच्ची अपने मामा घर रहती थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मेरे दो बच्ची को साजिश के तहत कुआं में डाल कर मौत की घाट उतारा गया है।

थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। घटना में दोषी लोगों को किसी भी परिस्थिति में बक्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों से आग्रह किया है कि अफवाह पर ध्यान न दें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!