
एनएसएस बनवारी शाहू महाविद्यालय ने सड़क सुरक्षा माह 2026 का किया शुभारंभ
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) बनवारी शाहू महाविद्यालय, लातेहार (झारखंड) के तत्वावधान में 3 जनवरी 2026 दिन शनिवार को सड़क सुरक्षा माह 2026 की जागरूकता कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने किया। यह अभियान 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा।इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम प्राधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर चलाया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों और आमजन में सुरक्षित यातायात के प्रति समझ विकसित हो सके।कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्यातागण—प्रो. नरेश पांडे, प्रो. सीमा, प्रो. हरी प्रसाद, प्रो. संजीत कुमार, इशरत बानो, तुलेश्वर कुमार उरांव, ओम प्रकाश गुप्ता, एम. रेणु कुमारी—सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है।





