
एमएसए स्कूल में धूमधाम से मना क्रिसमस, विस यू मेरी क्रिसमस से गूंजा कैंपस
Palamu : मेदिनीनगर के पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम में स्कूल के छोटे छोटे बच्चे सांता क्लाज की वेशभूसा में अनेकों गीत संगीत भाषण और नृत्य के कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। क्रिसमस गैदरिंग के मौके पर जब जिंगल बेल की गीत पर बच्चों ने सांता क्लॉज पोशाकों में नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा स्कूल इस पर झूम उठा। मौके पर उपस्थित सभी बच्चे शिक्षक व अभिभावकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। इस मौके पर बच्चों द्वारा एक से बढ़कर क्रिसमस ट्री बनाकर विद्यालय को सजाया गया था। कार्यक्रम के बाद सांता क्लाज रूप धारण किए हुए बच्चों ने उपस्थित सभी के बीच चाकलेट व केक बाँटा। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाया गया क्रिसमस ट्री आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मो शफीक अंसारी ने कहा कि एमएसए स्कूल अपने छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रयासरत और कटिबद्ध है। शिक्षक अफ़जल शफीक ने कहा बच्चे शिक्षक व अभिभावकों का भरपूर सहयोग व अटूट विश्वास के बदौलत ही एम.एस.ए स्कूल पलामू ज़िला में कम समय में नया पहचान बनकर उभरा है। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों का नाम अंकित कुमार, पीहू सोनी, काजल कुमारी, सत्यम विश्वकर्मा, नैन्सी तिवारी, अभिजीत कुमार, प्रिया कुमारी, शिवांस कुमार, तनीज़ फातिमा का नाम शामिल है।





