एसपी के निर्देश पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारीयो ने 3 वर्षीय बच्चे को ब्लड देकर बचाई जान

Palamu  : पलामू पुलिस ने एक बार फिर से एक तीन वर्षीय बच्चे को ब्लड देकर जान बचाने का काम किया है।पलामू एसपी के निर्देश पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के पुलिस पदाधिकारीयो ने एक गरीब व्यक्ति को ब्लड उपलब्ध कराने का काम किया है।

मालूम हो कि पांकी थाना क्षेत्र के सगालिम गांव निवासी मुन्ना गोप के 3 वर्षीय बच्चे की तबीयत सोमवार को काफी खराब हो गई थी।परिजनों के द्वारा उस तीन वर्षीय बच्चे को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां चिकित्सको ने बच्चे को इलाज के लिए एक यूनिट ब्लड उपलब्ध करने को कहा।

परिजन ब्लड की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे। इसी बीच किसी व्यक्ति के माध्यम से मुन्ना गोप को पलामू एसपी से संपर्क हुआ। एसपी से संपर्क होने के बाद एसपी ने तुरंत पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारीयो को निर्देश दिया कि बच्चे के लिए ब्लड उपलब्ध कराया जाए।

एसपी के निर्देश पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सिन्हा, उपाध्यक्ष जयप्रकाश पुरी, कोषाध्यक्ष विक्रांत दुबे, सचिव लालू उरांव ने पुलिस जवान संतोष कुमार सिंह से आग्रह करके बच्चे को इलाज के लिए एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया।

पलामू एसपी ने कहा कि पलामू के गरीब जनता को जब-जब पुकार किसी के जान बचाने की होगी हमारे जिला के जांबाज पुलिस जवान अपनी जान का बगैर परवाह किए हर मुसीबत में साथ खड़े मिलेंगे।वही इस नेक काम के लिए मुन्ना गोप ने पलामू पुलिस को धन्यवाद दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!