एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ने भारी मात्रा में अवैध शराब किया बरामद

Palamu : नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस के द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।इसी के क्रम में पलामू एसपी के निर्देश पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने एक ट्रक संख्या बीआर एच जीसी 3084 से भारी मात्रा में अवैध शराब को बरामद किया है।यह पलामू पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि पलामू एसपी महोदया को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि रेडमा से शदिक चौक की ओर एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी होने जा रही है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस जब शदीक चौक पहुंची तो ट्रक की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। इसके बाद शहर थाना प्रभारी ट्रक को जप्त कर शहर थाना ले गए।जहां शराब के पेटियों की गिनती की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!