कंडा घाटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Palamu : पलामू जिले के औरंगाबाद-मेदिनीनगर मुख्य पथ एनएच-98 स्थित कंडा घाटी में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर छतरपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी गांव निवासी योगेंद्र पासवान के पुत्र बिजली मिस्त्री सुजीत पासवान उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुजीत मंगलवार की रात तुकबेरा पीएसएस ग्रिड पहुंचा था। इसी बीच अचानक उसको फोन आया कि कहीं बिजली खराब है।वह बिजली बनाने के लिए ग्रिड से मोटरसाइकिल से निकला। इसी बीच रास्ते में नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी नावाबाजार थाना की पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बिजली मिस्त्री सुजीत पासवान को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार सुजीत का विवाह 3 वर्ष पहले हुआ था। इसका एक बच्ची भी है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर छतरपुर जिला परिषद सदस्य रंजीत उर्फ फंटूस जयसवाल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक सुजीत पासवान का पोस्टमार्टम करवाया।

उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए जल्द सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!