कड़ाके की ठंड के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने स्कूल बंद रखने का जारी किया आदेश, पलामू में भी की जा रही है स्कूल बंद करने की मांग

Ranchi-Palamu : कड़ाके की ठंड के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन ने जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि भारत मौसम विज्ञान केन्द्र झारखण्ड राँची के विशेष बुलेटिन के द्वारा झारखण्ड में अगले आदेश तक के लिए भारी ठंड एवं शीतलहरी से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। इस संबंध में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् राँची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी,गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों में वर्ग KG से वर्ग 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 27.12.2025 से 31.12.2025 तक स्थगित किया जाता है। विद्यालय प्रबंधन को निदेश दिया जाता है कि वे उल्लेखित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे।

पलामू में भी है कड़ाके की ठंड

पलामू जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड के कारण यहां के लोगों का भी जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। दिनभर शीतलहरी चलने के कारण बच्चे और वृद्ध की स्थिति तो और ज्यादा खराब हो गया है। पलामू में भी स्कूल बंद करने की मांग की जा रही है। यहां भी सुबह के समय स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी बबलू तिवारी ने चार दिन पूर्व की थी स्कूल बंद करने की मांग

समाजसेवी बबलू तिवारी ने चार दिन पूर्व प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि पलामू जिला कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। सुबह होते ही सड़कों पर कुछ ही कदम आगे देख पाना मुश्किल हो जाता है।ऐसे भयावह हालात में सबसे ज्यादा संकट में हैं। वे मासूम नौनिहाल,जो बस्तों का बोझ उठाए, ठिठुरते शरीर और सहमी आंखों के साथ स्कूल जाने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा था “प्रशासन से मेरा हाथ जोड़कर अनुरोध है कि कृपया नौनिहालों की मजबूरी को समझें। ये बच्चे देश का भविष्य हैं,लेकिन आज उनका वर्तमान खतरे में है।”

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!