कुटमू में राजा मेदिनिराय जयंती पर श्रद्धा और गौरव का दिखा संगम

Latehar :बरवाडीह प्रखंड के कुटमू में चेरो साम्राज्य के वीर और न्यायप्रिय शासक राजा मेदिनिराय की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कुटमू चौक स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद फूलमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह चेरो ने की, जबकि मंच संचालन संरक्षक आशुतोष सिंह चेरो ने किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने राजा मेदिनिराय के गौरवशाली इतिहास और उनके न्यायपूर्ण शासन की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजा मेदिनिराय के शासनकाल में प्रजा सुखी और सुरक्षित थी, जो आज के समय के लिए एक आदर्श उदाहरण है। वक्ताओं ने वर्तमान जनप्रतिनिधियों को उनके आदर्शों से सीख लेने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की दिशा में काम करने की अपील की।

राजा मेदिनिराय के आदर्शों को आत्मसात करें : आशुतोष सिंह चेरो

आशुतोष सिंह चेरो ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को संगठित कर अपने इतिहास और संस्कृति को सहेजना समय की आवश्यकता है।उन्होंने युवाओं से भी अपने गौरवशाली अतीत को जानने और उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, मुखिया सह समिति संरक्षक बुद्धेश्वर सिंह, आजसू जिला सचिव बीरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी श्यामली शर्मा, भाजपा नेत्री सह उपाध्यक्ष रूपाली सिंह एवं अतुल सिंह सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। समारोह में पूरे क्षेत्र में उत्साह, एकता और सांस्कृतिक गौरव की झलक साफ देखने को मिली। इस मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक यूगेश्वर सिंह चेरो, रामलखन सिंह चेरो, विनोद यादव, लक्ष्मी प्रसाद, गणेश्वर सिंह चेरो, यमुना सिंह चेरो, विनय सिंह चेरो, दिलीप पासवान, सतीश यादव, जनार्दन सिंह चेरो सहित चेरो समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!