केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, लातेहार प्रबंध समिति की एक बैठक नामित अध्‍यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी।प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के सभी सदस्‍यों का पौधा भेंट कर सम्‍मानित किया।प्राचार्य श्री सिंह ने बैठक के एजेंडा से समिति के सदस्‍यों को अवगत कराया।प्राचार्य ने गत वर्ष मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में विद्यालय के छात्र व छात्राओं की उपलब्धियों से अवगत कराया।उन्‍होने बताया कि खेल में विद्यालय के छात्रों ने राष्‍ट्रीय स्‍तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया है।बैठक में विद्यालय में सीसीटीवी एवं कंप्‍यूटर लैब व लाइब्रेरी में एसी की खरीददारी की अनुमति प्रदान की गयी।इसके अलावा फर्नीचर, पुस्‍तकालय के लिए पुस्‍तकें, विद्यालय का मेंटनेंस, विद्यालय के बाहरी दीवारों पर व्‍हाईट वाश कराने, पानी की टंकी में तीन वाटर फिल्‍टर की खरीददारी करने, परीक्षा के लिए मुद्रित व लेखन कार्य सामग्री और खेल सामग्री का क्रय करने का अनुमोदन किया गया।इसके अलावा बैठक में छात्रों के लिए स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर लगाने, मेन रोड से विद्यालय परिसर तक स्‍ट्रीट लाईट की व्‍यवस्‍था कराने व एनएच -39 में विद्यालय प्रवेश द्वार के पास गतिरोधक बनवाने आदि पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में समित‍ि के सदस्‍य आशीष टैगोर, डीवीसी के सहायक प्रबधंक (एचआर) शशांक शेखर, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, अभिभावक सदस्‍य आभा एक्‍का, मनोज कुमार पवइया, शिक्षक प्रतिनिधि बालजिंदीर कौर देव आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!