खुद साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी खुद साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में साइकिल एक बेहतर, सस्ता और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प हो सकता है।

उन्होंने कहा, साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग आदि का खतरा भी काफी कम हो जाता है। मैं चाहता हूं कि आम लोग भी रोजमर्रा की छोटी-छोटी दूरी के लिए साइकिल का इस्तेमाल करें और फिट रहें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!