गारू प्रखंड में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से परिवार नियोजन का दिया गया संदेश

Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यादव कला जथा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने “पहला बच्चा जल्दी नहीं, दूसरा के बाद कभी नहीं” तथा “छोटा परिवार, सुखी परिवार” का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। ग्रामीणों को बताया गया कि नसबंदी के बाद किसी भी प्रकार की कमजोरी या थकान नहीं होती और व्यक्ति अगले ही दिन से सामान्य कार्य पर लौट सकता है।नाटक के माध्यम से पुरुषों से परिवार नियोजन अपनाने की अपील की गई और इसे खुशहाल परिवार का आधार बताया गया।साथ ही स्वस्थ झारखंड, खुशहाल झारखंड की परिकल्पना को साकार करने का संदेश भी दिया गया।इस नुक्कड़ नाटक में कलाकार नागेश्वर यादव, एतवा राम, नरेश राम, रमेश बैठा, महेंद्र राम, रीना देवी, प्रभा देवी, बिनीता कुमारी एवं रीता देवी ने अपनी-अपनी भूमिकाएं निभाईं। कार्यक्रम को ग्रामीणों का सकारात्मक सहयोग और सराहना मिली।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!