घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला युवती का शव,जांच में जुटी पुलिस

Palamu  : पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव निवासी बरन सिंह की पुत्री सबिता कुमारी उम्र 17 वर्ष का शव बुधवार की शाम करीब चार बजे घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पाटन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वहीं इस घटना के बाद पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम सविता अपनी मां को कहीं की जाओ तुम बथुआ के साथ खेत से ले आओ हम घर में और काम देख रहे हैं। खेत से जब मां घर लौटी तो देखा की सविता फांसी के फंदे से झूल रही हैं।वही इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की सैकड़ो भीड़ वहा उमड़ पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!