चैनपुर में अज्ञात टेंपू की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन घायल

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव के पास अज्ञात टेंपू की टक्कर से पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के हूटार गांव निवासी 40 वर्षीय इमामुदीन अंसारी, उनकी पत्नी 35 वर्षीय तैरून बीबी और 18 वर्षीय शाहजाद अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दंपति सोमवार की शाम अपनी बेटी सोनी खातून का इलाज कराकर मेदिनीनगर एमएमसीएच से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार टेंपू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया।जहां सोमवार शाम तक उनका इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में उनका इलाज करवा रहे हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!