चैनपुर में महिला मोर्चा ने सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय का किया भव्य स्वागत

Palamu : चैनपुर प्रखंड अंतर्गत झरिवा पंचायत एवं नगर निगम के सटे हुए विवेकानंद नगर में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के जनता के द्वारा भव्य सामान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दूसरी बार नवनियुक्त हुए सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय को अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनाकर तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही पलामू संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय एवं अपने लोकसभा क्षेत्र के सम्मानित जनता जनार्दन के दुख सुख में साथ रहकर कार्य करने वाले सांसद वीडी राम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का आयोजन चैनपुर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने कहा :

मौके पर भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष वर्षा चंद्रवंशी ने कहा कि पलामू सांसद वीडी राम ने बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं उन्होंने एक कर्मठ योग्य एवं निष्ठावान कार्यकर्ता जो सदा क्षेत्र के भलाई के लिए क्षेत्र की समस्याओं के लिए लगे रहते हैं। वैसे व्यक्ति भोला पांडेय को अपना सांसद प्रतिनिधि दूसरी बार नियुक्त किया। वह बहुत ही सराहनीय है। लोजपा नेता शशांक सुमन ने कहा कि सांसद बीडी राम एक सुलझे हुए नेता हैं और उनके नेतृत्व में पलामू लोकसभा में विकास की लंबी लकीर खींची जा रही है। महामंत्री रूपेश गुप्ता ने कहा कि भोला पांडेय के नेतृत्व में मेदनी नगर नगर निगम एवं चैनपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं को और भी मजबूती मिलेगी तथा सांसद महोदय जी को हम लोग दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं मौके पर दूसरी बार नव नियुक्त हुए सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा की पलामू सांसद अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का दुख सुख में साथ रहते हुए विभिन्न प्रकार की समस्याओं को जिमवारी पूर्वक लोकसभा में उठाकर समस्या को दूर कर रहे हैं। पलामू का नाम देश में नहीं विदेशों में भी रोशन कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।

मौके पर ये रहे उपस्थित

वार्ड नंबर 33 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद सोनी कुमारी, सहित पूर्व वार्ड पार्षद 31 प्रमिला देवी, भाजपा महामंत्री रूपेश कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष धीरज गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज दास, पंकज जयसवाल, कौशल्या देवी, धीरज जयसवाल, आकाश कुमार चंद्रवंशी, राजन चंद्रवंशी, रामबाबू, लाला पासवान, धर्मेंद्र सिंह, भोला चंद्रवंशी, अभय पासवान, अरुणेश कुमार वर्मा, संजय शरण, स्मिता शरण, वर्षा चंद्रवंशी और काफी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!