छतरपुर : घर में काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर 40 वर्षीय वर्षीय व्यक्ति की मौत

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी रघुवर विश्वकर्मा के पुत्र अजय विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष की सीढ़ी से गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अजय विश्वकर्मा सोमवार की सुबह 7:00 बजे अपने घर में सीढ़ी लगाकर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फिसल कर वह फर्श पर गिर गए। जिसके कारण सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई।

इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!