छत्तीसगढ़ः बीजापुर मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

रायपुर ; छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल से दोनों नक्सलियों के शव के साथ एसएलआर और इंसास हथियार बरामद किए गए हैं।पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत इन्द्रावती नदी के जंगलों में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी। आज सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में चलाए गए सर्च अभियान में दो वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल से एक एसएलआर रायफल, एक इंसास रायफल, एक 12 बोर रायफल के साथ विस्फोटक सामग्री और माओवादियों के दैनिक उपयोग की अन्य सामान जब्त किया गया।

बस्तर के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी सघन सर्च अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घने जंगलों का फायदा उठाकर कई माओवादी भाग निकले हैं जिनकी तलाश जारी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!