
छत से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा बारालोटा निवासी विनोद राम उम्र 45 वर्ष की छत से गिरकर मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह विनोद राम अपने छत पर टहल रहे थे।इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल आया गया।
जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद चिकित्सकों ने विनोद राम को मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




