
जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न
Latehar : उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुकंपा समिति के आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति द्वारा कुल 10 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई।अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 08 तृतीय वर्ग में एवं चतुर्थ वर्ग में 02 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई।बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, प्रभारी पदाधिकारी स्थापना शाखा मेरी मड़की,अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।





