जेडीयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार
Patna : बिहार की सियासत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज पटना में जेडीयू में शामिल हो गए। उन्होंने पटना स्थित जेडीयू के ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार मुख्य हैं।हैरानी की बात ये है कि बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के दौरान जो कार्यक्रम हुआ, उसमें नीतीश कुमार नहीं आए। ऐसे में इस बात की सियासत में काफी चर्चा रही।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने पर बिहार मंत्री रत्नेश सादा ने कहा,यह बिहार का भविष्य है.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम अधूरा छोड़ा है,उसे हम पूरा करके दिखाएंगे.




