झारखंड के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर लागू हुआ 4G e-PoS, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ

Ranchi : नव वर्ष 2026 के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की जनता को एक ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और दूरगामी सौगात देते हुए जन वितरण प्रणाली (PDS) को तकनीकी रूप से पूरी तरह आधुनिक बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह फैसला केवल मशीन बदलने का नहीं, बल्कि गरीबों के सम्मान, अधिकार और भरोसे को मजबूती देने का ऐतिहासिक कदम है। जामताड़ा नगर भवन में शुक्रवार को आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 4G e-PoS मशीनों का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, पुरानी 2G मशीनें गरीब जनता के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी थीं। धीमी गति, नेटवर्क फेल और तकनीकी खामियों के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था, कई बार राशन भी नहीं मिल पाता था। पिछली सरकारों ने वर्षों तक इस समस्या को नज़रअंदाज़ किया, लेकिन हमारी सरकार ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए इस व्यवस्था को जड़ से बदलने का निर्णय लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!