झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : रांची जिला में 3 लाख 93 हजार 84 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड हुआ भुगतान

Ranchi : क्रिसमस के पावन अवसर पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत नवंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 03 लाख 93 हजार 84 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 98 करोड़ 27 लाख 10 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (नवंबर माह)

अनगड़ा – 16,935 लाभुक

अरगोड़ा (शहरी क्षेत्र) – 13,207 लाभुक

बड़गाईं (शहरी क्षेत्र) – 9702 लाभुक

बेड़ो – 20,761 लाभुक

बुण्डू – 8,552 लाभुक

बुण्डू (नगर पंचायत) – 3,574 लाभुक*l

बुढ़मू – 18,152 लाभुक

चान्हो – 19,851 लाभुक

हेहल (शहरी क्षेत्र) – 15,537 लाभुक

ईटकी – 10,466 लाभुक

कांके – 31,781 लाभुक

कांके (शहरी क्षेत्र) – 1,336 लाभुक

खलारी – 9,699 लाभुक

लापुंग – 11,473 लाभुक

माण्डर – 23,308 लाभुक

नगड़ी – 18,084 लाभुक

नगड़ी (शहरी क्षेत्र) – 8,184 लाभुक

नामकुम – 18,053 लाभुक

नामकुम (शहरी क्षेत्र) – 9,151 लाभुक

ओरमांझी – 18,342 लाभुक

राहे – 9,691 लाभुक

रातू – 18,790 लाभुक

सिल्ली – 21,390 लाभुक

सोनाहातू – 13,269 लाभुक

तमाड़ – 18,758 लाभुक

सदर (शहरी क्षेत्र) – 25,038 लाभुक

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा

डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि क्रिसमस का पर्व प्रेम, सेवा और खुशियाँ बांटने का संदेश देता है। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को सम्मान राशि का भुगतान राज्य सरकार की ओर से एक स्नेहपूर्ण उपहार है। यह सहायता महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल देती है, बल्कि उनके जीवन में आत्मविश्वास और सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ करती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!