झारखंड में 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में मौसम एक बार फिर से 26 मार्च से करवट लेगा। इस दौरान गर्जन, हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, 26, 27 और 28 मार्च को राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, 26 मार्च को राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में गर्जन के साथ हल्की बारिश और वज्रपात हो सकती है। इसी प्रकार 27 और 28 मार्च को भी राज्य के अन्य हिस्सों में गर्जन बारिश और वज्रपात को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 32.1 डिग्री और सबसे कम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 07 डिग्री की कमी दर्ज की गई। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान जहां 33 डिग्री था, वही रविवार को तापमान गिर कर 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

इसी प्रकार राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। इनमें जमशेदपुर में 04 डिग्री, डाल्टनगंज में 07 डिग्री और बोकारो में अधिकतम तापमान में 01 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। इस प्रकार राज्य भर में तापमान में सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

रविवार को रांची में अधिकतम 26.4 और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। डाल्टनगंज में अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह बोकारो में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चाईबासा में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!