झारखंड विधानसभा में गूंजा बालू-पत्थर, कोयला व लोहा चोरी का मामला

Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन शनिवार को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में बालू, पत्थर, कोयला और लोहे की चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इन अवैध गतिविधियों के कारण राज्य को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। सदन में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस कोयला चोरी रोकने में पर्याप्त सहयोग नहीं कर रही है। राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब गृह, ऊर्जा और खनन जैसे महत्वपूर्ण विभागों पर चर्चा हो रही है, जो मुख्यमंत्री के पास हैं, तब उन्हें सदन में मौजूद रहकर सदस्यों की बात सुननी चाहिए।

उत्पाद विभाग से जुड़ी भर्ती प्रक्रिया पर बोलते हुए मरांडी ने कहा कि भर्ती में अव्यवस्था के कारण दौड़ के दौरान 15 युवाओं की मौत हो गई, लेकिन अब तक उनके परिवारों को मुआवजा नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामलों में एसीबी समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पा रही है, जिसके कारण कई अधिकारियों को डिफॉल्ट बेल मिल जा रही है।

जल जीवन मिशन को लेकर मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना को राज्य में सही तरीके से लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक एक चौथाई गांवों तक भी नल से पानी नहीं पहुंच पाया है। साथ ही विभाग में तीन करोड़ रुपये के घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि फर्जी खातों के जरिए पैसे की निकासी की गई है। उन्होंने सरकार से इस योजना को पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ लागू करने की मांग की।

डैमों के पानी के उपयोग पर उन्होंने कहा कि मसानजोड़, मैथन और तिलैया जैसे बड़े डैम होने के बावजूद राज्य के कई क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में इन डैमों से शहरों तक पानी पहुंचाने की योजनाएं शुरू की गई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार उनका सही उपयोग नहीं कर पा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!