
झारखंड वॉलीबॉल दिवस” लातेहार में पर त्रिकोणीय पुरुष वॉलीबॉल श्रृंखला आयोजित
लातेहार: झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के आह्वान पर लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा श्रद्धेय शेखर बोस के जन्मदिन के अवसर पर “झारखंड वॉलीबॉल दिवस” के तहत एकदिवसीय त्रिकोणीय पुरुष वॉलीबॉल श्रृंखला 2026 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता लातेहार प्रखंड परिसर स्थित सीआरपीएफ 11वीं बटालियन कैंप में सीआरपीएफ के सहयोग से संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सीआरपीएफ 11वीं बटालियन के कमांडेंट यादराम बुनकर, एसएसबी 32वीं बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी रतिंद्र चरण मिश्र, उप कमांडेंट सोभनाथ यादव, सहायक कमांडेंट शीलक राम, लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।प्रतियोगिता में एसएसबी 32वीं बटालियन, सीआरपीएफ 11वीं बटालियन और डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार की टीमों ने भाग लिया। डबल लीग प्रारूप में खेले गए मुकाबलों के बाद सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, लातेहार एवं सीआरपीएफ 11वीं बटालियन की टीमों ने फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।लीग मैचों में सीआरपीएफ ने डे बोर्डिंग सेंटर को 2-0 से हराया, एसएसबी ने भी डे बोर्डिंग सेंटर को 2-0 से पराजित किया। वहीं सीआरपीएफ ने एसएसबी को 2-1 से हराया। इसके बाद डे बोर्डिंग सेंटर ने सीआरपीएफ को 2-0 तथा एसएसबी को 2-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया। अंततः बेहतर अंक के आधार पर डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र और सीआरपीएफ 11वीं बटालियन फाइनल में पहुंचे।





