
टॉर्च छाप प्रत्याशी भगतू नगेसिया ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
लातेहार : नगर निकाय चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे शहर का चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और मतदाताओं के बीच पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को टॉर्च छाप से नगर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भगतू नागेसिया ने अपने समर्थकों के साथ डुरूआ एवं रेलवे स्टेशन क्षेत्र सहित कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।भगतू नागेसिया ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो नगर के समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।





