ट्रेन की चपेट में आकर 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : शहर से एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सोमवार की सुबह बिसफुटा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज कंदाखाड़ मोहल्ला निवासी रामानंद तिवारी उम्र 62 वर्ष की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह-सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा, जिसके बाद लोगो ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही डाल्टनगंज आरपीएफ के एसआई एस. बी. सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




