ट्रैक्टर पलटने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत
Palamu : सदर थाना क्षेत्र के चियांकि में ट्रैक्टर पलटने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई।मृतक की पहचान सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव निवासी विमल सिंह के पुत्र मनोज सिंह उम्र 26 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया की मनोज सिंह जेसीबी ऑपरेटर था।चियांकी में वह मिट्टी कटाई का काम कर रहा था।गुरुवार की शाम मनोज चियांकी में जेसीबी चला रहा था।इसी बीच वहा पर मौजूद ट्रैक्टर ड्राइवर खाना खाने चला गया तभी मनोज जेसीबी छोड़ कर मिट्टी लदा ट्रैक्टर चलाने लगा।इस बीच ट्रैक्टर अनियंत्री होकर पलट गई।जिसमे ट्रैक्टर से दबकर मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद वहा पर मौजूद अन्य मजदूरों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई सुशीला टीयू ,पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना में बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




