डाल्टनगंज स्टेशन परिसर में लगे राजा मेदिनी राय की विशाल आदमकद प्रतिमा : आशुतोष कुमार तिवारी
डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर किया जाना स्वागत योग्य कदम
Palamu : हम पार्टी सेक्युलर के पलामू जिला अध्यक्ष सह युवा समाजसेवी आशुतोष कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पलामू जिला वासियों की चिर बहुप्रतीक्षित मांग थी कि डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन किया जाये, जिसपर झारखंड सरकार ने सकारात्मक पहल करते हुए कैबिनेट से स्वीकृति दी है जिसके लिए झारखंड सरकार बधाई की पात्र है।
इस फैसले से आदिवासी समाज और पुरे झारखंड में खुशी की लहर है क्योंकि डाल्टनगंज शहर का नाम मेदिनीनगर हो चुका था परन्तु रेलवे स्टेशन पर डाल्टनगंज ही अंकित था जिससे असमंजस और उपनिवेशवादी ब्रिटिश हुकूमत की याद आती थी परन्तु पलामू की इस पवित्र धरा पर अपने जनकल्याणकारी शासनकाल के लिए जाना जाने वाले महान पराक्रमी और तेजस्वी राजा मेदिनीराय जी का नाम अंकित होने से इस शहर में रहने वाले सभी लोगों में एक गौरव की भावना जागृत होती है और हमें अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़े होने का एहसास होता है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पलामू जिला प्रशासन, झारखंड सरकार और रेलवे मंत्रालय आपसी सहभागिता से रेलवे स्टेशन परिसर में महान पराक्रमी राजा मेदिनीराय जी की विशाल आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का काम करे ताकि इस परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पलामू के गौरवशाली इतिहास व परंपरा तथा राजा मेदिनीराय जी के बारे में जानने का मौका मिले।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर व उपमहापौर से पार्टी प्रतिनिधिमंडल मिलकर मेदिनीनगर शहर के अंदर राजा मेदिनीराय जी के नाम से एक संग्रहालय की स्थापना करने की भी मांग करेगा।




