
डुरूवा न्यू पुलिस लाइन के पास पाइपलाइन क्षतिग्रस्त,दो दिन जलापूर्ति रहेगी बाधित
लातेहार: शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत डुरूवा न्यू पुलिस लाइन के पास जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण डुरूवा क्षेत्र के वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में पेयजल आपूर्ति अगले दो दिनों तक बाधित रहेगी।संबंधित विभाग द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया गया है और स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।विभाग ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है, ताकि मरम्मत कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।





