
डेडीकेटेड एकेडमी में 5 अप्रैल से शुरू होगा जेटेट का क्रैश कोर्स
Palamu : शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर भविष्य बनाने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए डेडीकेटेड एकेडमी एक शानदार अवसर लेकर आया है। आगामी 5 अप्रैल से यहाँ JHTET (Jharkhand Teacher Eligibility Test) क्रैश कोर्स बैच की शुरुआत की जा रही है, जो छात्रों को कम समय में प्रभावी तैयारी कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस विशेष क्रैश कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सभी विषयों की पढ़ाई विषय विशेषज्ञों (Subject Specialists) द्वारा कराई जाएगी। जिससे छात्रों को सही मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।
कोर्स की संरचना
इस क्रैश कोर्स में JHTET पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की पूरी तैयारी कराई जाएगी।
पेपर 1 के अंतर्गत:
बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति-30 अंक
भाषा 1 -30 अंक ( अंग्रेजी और हिंदी)
भाषा 2 –(नागपुरी) 30 अंक
ग़णित – 30 अंक
पर्यावरण अध्ययन– 30 अंक पेपर 2 के अंतर्गत:
बाल विकास एवं शिक्षण पद्धति– 30 अंक
भाषा 1 –(अंग्रेजी और हिंदी) 30 अंक
भाषा 2 – (नागपुरी)30 अंक
गणित एवं विज्ञान– 50 अंक
सामाजिक विज्ञान – 50 अंक
कंप्यूटर की सामान्य जानकारी – 10 अंक
इस प्रकार, दोनों पेपर की सम्पूर्ण और व्यवस्थित तैयारी इस कोर्स में कराई जाएगी ताकि छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
कोर्स की अवधि
यह क्रैश कोर्स कुल 3 महीने का होगा, जिसमें सिलेबस को कम समय में प्रभावी ढंग से पूरा कराया जाएगा और साथ ही नियमित प्रैक्टिस, टेस्ट और डाउट क्लियरिंग सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
एडमिशन फॉर्म गायत्री मंदिर रोड सुदना स्थित डेडीकेटेड एकेडमी से प्राप्त कर सकते हैं।।
Mob- 8051010625
छात्रों के लिए सुनहरा मौका
जो छात्र JHTET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। कम समय में बेहतर मार्गदर्शन और विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की देखरेख में तैयारी करना, सफलता की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो सकता है।
इच्छुक छात्र जल्द से जल्द अपना नामांकन कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने शिक्षक बनने के सपने को साकार करें।




