दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 गंभीर

Patna : बिहार राज्य स्थित छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका कॉलोनी में शुक्रवार रात अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे और उनकी दादी शामिल हैं। इस घटना में परिवार के दो अन्य सदस्यों की हालत नाजुक है, जिनका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है।परिजन से मिली जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड के कारण परिवार के सभी सदस्य एक ही कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे। कमरा पूरी तरह बंद होने के कारण वहां ऑक्सीजन कम हो गई और जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। शनिवार की सुबह जब एक सदस्य की आंख खुली और उसने शोर मचाया, तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से इनकी हुई मृत्यु, घायलों का जारी है इलाज

मृतकों मे तेजाश (3), अध्याय (4), गुड़िया (7) और कमलावती देवी (70) शामिल है,जबकि गंभीर हालत में अमित कुमार, अमीषा और एक अन्य जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ कुमार आशीष, एएसपी राम पुकार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष और टाउन थानाध्यक्ष दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे।

प्रशासन ने की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ठंड में बंद कमरों के भीतर अंगीठी या कोयले का इस्तेमाल न करें। यदि अंगीठी जलानी भी हो, तो खिड़की या वेंटिलेशन खुला रखें ताकि गैस बाहर निकल सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!