दही-गुड़ की मिठास के साथ सीबीएसई परीक्षार्थियों को अविनाश देव ने किया रवाना, कहा : परीक्षा जीवन का अवसर है

Palamu : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो गईं। इस अवसर पर भारतीय परंपरा और लोक-मान्यता का पालन करते हुए संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने विद्यालय के परीक्षार्थी विद्यार्थियों को दही-गुड़ खिलाकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया। विद्यालय परिसर में सकारात्मक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

रवाना होने से पूर्व विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। चेयरमैन अविनाश देव ने सभी छात्रों को प्रवेश पत्र, आवश्यक लेखन सामग्री और समय-प्रबंधन की विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान मन को शांत और एकाग्र रखना सबसे जरूरी है। प्रश्न-पत्र को पहले ध्यानपूर्वक पढ़ें, फिर आत्म-विश्वास के साथ उत्तर लिखें। अनावश्यक तनाव या घबराहट से बचें और परीक्षा कक्ष के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें।

अविनाश देव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि परीक्षा से कभी डरना नहीं चाहिए। यह जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भविष्य के नए द्वार खोलता है। आप सभी पूरी तैयारी और आत्म-विश्वास के साथ परीक्षा दें। हमें विश्वास है कि हमारे बच्चे उत्कृष्ट परिणाम लाकर विद्यालय, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और आत्म-विश्वास की परीक्षा भी है। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को सुरक्षित बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श भी इस दौरान उपस्थित रहे और छात्रों का हौसला बढ़ाया।

दही-गुड़ की मिठास और शुभकामनाओं के साथ विद्यार्थियों ने मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्र की ओर प्रस्थान किया, जहां उनके आत्म-विश्वास और परिश्रम की वास्तविक परीक्षा शुरू हुई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!