
दिव्यांग महिला का जमीन हड़प कर उसके साथ देवर ने किया मारपीट
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव में एक दिव्यांग महिला का जमीन उसके देवर द्वारा हड़प कर उसमे घर का निर्माण करवा रहा है।जब दिव्यांग महिला इसका विरोध की तो देवर और उसके वरिवार के लोगो ने दिव्यांग महिला को पीटपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जिनका इलाज मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

इस संबंध में पाटन थाना क्षेत्र के सिरमा गांव निवासी दिव्यांग महिला शोभा देवी ने बताया कि 5 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे हमारा देवर अजय चौरसिया हमारा जमीन हड़प कर उसमें घर बनवा रहा था। जब इसका विरोध हमने किया तो देवर अजय चौरसिया,गोतनी पुष्पा देवी उसकी बेटी कंचन कुमारी,बेटा गोलू कुमार,रिशु कुमार ने गाली गलौज करते हुए हमें और हमारी पुत्री काजल कुमारी उम्र 13 वर्ष को लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा हम दोनों मां बेटी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिव्यांग महिला शोभा देवी ने बताया कि मेरे पति मजदूरी का काम करते हैं हम लोग बेहद गरीब आदमी हैं। जिसका फायदा उठा कर हमारा देवर जमीन हड़प कर उसमें घर बनवाने का कार्य कर रहा है।दिव्यांग महिला शोभा देवी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।




