द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी को मिला एक और सर्वोच्च सम्मान : “ऑर्डर ऑफ ओमान”

Digital Desk – United Palamu

Maskat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। ओमान ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। राजधानी मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया।पीएम मोदी अभी ओमान के दौरे पर है, जो उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव है, वे आज ही ओमान से वापस स्वदेश लौटेंगे। वे 15 से 18 दिसंबर के बीच जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर गए थे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया ने भी ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया था। यह सम्मान इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने उन्हें दिया था। बता दें कि पीएम मोदी इस सम्मान को पाने वाले दुनिया के पहले प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी को संयुक्त राष्ट्र ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार से सम्मानित किया था। ये सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत और प्रभाव का परिचायक हैं। पीएम मोदी की अगुवाई में भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना को अपनाते हुए वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूत किया है। उनकी विदेश यात्राएं नए व्यापारिक अवसर, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का माध्यम बनी हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!