धड़कनें तेज, प्रत्याशियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं के लिए आज होगी कयामत की रात

Ranchi : झारखंड राज्य में नगर निकाय का चुनाव शांतिपूर्ण हो जाने के बाद कल शुक्रवार को मतगणना होगी। पूरे राज्य में मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना केंद्रों पर लगा दी गई है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के कार्यकर्ता भी मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। कल जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, रुझान आएगा, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज रहेगी। ऐसे तो प्रत्याशियों की धड़कनें चुनाव के बाद से ही तेज है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा, इसकी चर्चा जोरदार तरीके से हो रही है। इस चुनाव में जितने भी प्रत्याशी हैं, सभी अपने-अपने जीत के दावे और वादे कर रहे हैं। कई प्रत्याशी तो ऐसे भी हैं जो विजय जुलूस निकालने की तैयारी भी कर बैठे हैं।

मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज है। ऐसे में आज की रात इन प्रत्याशियों के लिए कयामत की रात होगी और जल्दी सुबह होने का इंतजार भी रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!