
धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है :बैद्यनाथ राम

Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में श्री शिव शनिदेव मंदिर के छठे वार्षिकोत्सव के अवसर पर आज दिन शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे का शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे नकारात्मकता समाप्त होती है।साथ ही उन्होंने मंदिर समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करते हैं और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों में समाज के हर वर्ग के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।मौके पर राजधनी प्रसाद यादव, पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह,भाजपा ज़िलाध्यक्ष बंसी यादव,मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका, रामनाथ अग्रवाल, मुरली प्रसाद अग्रवाल, चंद्रेश्वर सिंह, संतोष अग्रवाल, सुनील कुमार शौंडिक, दीपक अग्रवाल (बिट्टू), अनिल कुमार, दिनेश महलका, निर्दोष प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, सुभाष प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।इससे पहले यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के सानिध्य में पूजन, रुद्राभिषेक एवं हवन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर यजमान के रूप में पंकज पांडेय (बानपुर) सपत्नीक मौजूद थे।

श्री शिव शनिदेव मंदिर का छठा वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला जज ने ग्रहण किया प्रसाद
इधर, क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह भी बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान शंकर एवं श्री शनिदेव के समक्ष शीश झुकाकर क्षेत्र के सुख-शांति की कामना की तथा मंदिर के छठे वार्षिकोत्सव के अवसर पर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया भी उपस्थित थे।





